Ads Area

एशिया महाद्वीप से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | GK Questions in Hindi

एशिया महाद्वीप (Asia Continent in Hindi) क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप न केवल आकार में बड़ा है बल्कि विविधताओं से भी भरा हुआ है। इस लेख में एशिया महाद्वीप के भूगोल से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरों (GK Questions in Hindi) को शामिल किया गया है। लेख के अंत में अभ्यास के लिए MCQs भी दिए गए है ताकि आप इस topic की अपनी तैयारी को और अधिक बेहतर कर सके। 


GK Questions in Hindi


एशिया महाद्वीप से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर - GK Questions in Hindi

1. एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल कितना है?

Ans. एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल 4.46 करोड़ वर्ग किलोमीटर है, जो सम्पूर्ण विश्व का लगभग 30% है। 


2. एशिया महाद्वीप का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार क्या है?

Ans. एशिया महाद्वीप का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार निम्नलिखित है - 

  • अक्षांशीय विस्तार - 10° दक्षिणी अक्षांश से 80° उत्तरी अक्षांश 
  • देशांतरीय विस्तार - 25° पूर्वी देशांतर से 170° पश्चिमी देशांतर  


3. यूरेशिया(Eurasia) किसे कहते हैं?

Ans. एशिया महाद्वीप यूरोप से भी जुड़ा हुआ है, इसी कारण इन दोनों महाद्वीपों को संयुक्त रूप से 'यूरेशिया' के नाम से भी जाना जाता हैं। 


4. 'विषमताओं का महाद्वीप' किसे कहा जाता है?

Ans. एशिया महाद्वीप को विषमताओं का महाद्वीप कहा जाता है। क्योंकि यहाँ जलवायु, धरातल, वनस्पति, जनसंख्या, धर्म-सभ्यता-संस्कृति, राजनीतिक, आर्थिक आदि सभी स्तरों पर विषमताएँ पाई जाती हैं। 


5. एशिया के किस क्षेत्र को 'चावल सभ्यता का क्षेत्र' कहा जाता है?

Ans. दक्षिण-पूर्वी एशिया को चावल सभ्यता के क्षेत्र के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहाँ सर्वाधिक मात्रा में चावल का उत्पादन होता है। 


6. एशिया महाद्वीप को 'सभ्यताओं का जन्म-स्थल' क्यों कहा जाता है?

Ans. एशिया महाद्वीप विश्व की कई प्राचीन सभ्यताओं यथा सिंधु सभ्यता, मेसोपोटामिया की सभ्यता, चीन की सभ्यता और मिश्र की सभ्यता आदि का जन्मस्थल है। इस कारण इस महाद्वीप को 'सभ्यताओं का जन्म-स्थल' कहा जाता है। 


7. एशिया के उत्तरी भाग में क्या स्थित है?

Ans. एशिया के उत्तरी भाग में विश्व का सबसे बड़ा मैदान अर्थात 'साइबेरिया का मैदान' स्थित है। यह मैदान पश्चिमी यूराल पर्वत से लेकर पूर्व में साइबेरिया के अंतिम छोर तक विस्तारित है। 


8. एशिया के किन्हीं 3 प्रमुख पठारों का उल्लेख कीजिए। 

Ans. एशिया महाद्वीप के 3 पठार निम्नलिखित है -

  • दक्कन का पठार
  • दक्षिण-पूर्वी एशिया का पठार
  • अरब का पठार


9. एशिया की विस्तृत नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियों के नाम बताइए। 

Ans. हिमालय, काराकोरम, नानशान, एशिया माइनर, आर्मीनिया, अराकानयोमा आदि 


10. तिब्बत का पठार कहाँ स्थित है?

Ans. तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप में स्थित है। यह संसार का सर्वोच्च पठारी भाग है, जिसकी ऊँचाई 4500 मीटर से अधिक है। इसे 'संसार की छत' भी कहते है। 


11. संसार का सर्वोच्च पर्वत शिखर कहाँ स्थित है?

Ans. माउंट एवरेस्ट संसार का सर्वोच्च पर्वत शिखर है, जो नेपाल एवं तिब्बत की सीमा पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 8848 मीटर है। 


12. लोएस (Loess) क्या है?

Ans. चीन के क्षेत्र पर शीतकाल में चलने वाली हवाएँ अपने साथ महीन पीली मिट्टी लाती हैं, जिसको वे उत्तरी चीन के क्षेत्र पर जमा कर देती है। यह महीन पीली मिट्टी ही 'लोएस' कहलाती है। 


13. एशिया महाद्वीप की प्रवाह प्रणाली/अपवाह तंत्र को कितने भागों में विभाजित किया जाता है?

Ans. एशिया महाद्वीप की प्रवाह प्रणाली/अपवाह तंत्र को 5 भागों में विभाजित किया जाता है जो निम्नलिखित है -

  • प्रशांत महासागरीय अपवाह तंत्र 
  • हिन्द महासागरीय अपवाह तंत्र 
  • भू-मध्य सागरीय अपवाह तंत्र 
  • आर्कटिक महासागरीय अपवाह तंत्र 
  • आंतरिक अपवाह तंत्र 


14. 'चीन का शोक' किसे कहते है?

Ans. 'ह्वांगहो नदी' को चीन का शोक कहा जाता है। 


15. एशिया महाद्वीप की आंतरिक अपवाह क्षेत्र की नदियों के नाम लिखिए। 

Ans. एशिया महाद्वीप में आंतरिक अपवाह क्षेत्र की नदियाँ निम्नलिखित हैं -

  • आमू दरिया 
  • सर दरिया 
  • इली 
  • चू 
  • तारिम खोतान 


16. प्रशांत महासागर अपवाह क्षेत्र की प्रमुख नदियों के नाम लिखिए। 

Ans. प्रशांत महासागर अपवाह क्षेत्र की प्रमुख नदियां निम्नलिखित हैं -

  • ह्वांगहो 
  • यांग्टीसीकियांग 
  • सिक्यांग 
  • मीकांग 
  • मिनाम 
  • रैड 
  • आमूर 


17. भूमध्यसागरीय अपवाह क्षेत्र की किन्हीं 3 नदियों के नाम लिखिए। 

Ans. भूमध्यसागरीय अपवाह क्षेत्र की 3 प्रमुख नदियां निम्नलिखित हैं -

  • मेडेरिस तथा मनीसा (टर्की से निकलती है।)
  • ओरोनटेस (सीरिया से निकलती है।)


18. एशिया महाद्वीप में मिलने वाली खाड़ियों के नाम लिखिए?

Ans. एशिया महाद्वीप में निम्नलिखित खड़ियाँ पाई जाती हैं -

  • बंगाल की खाड़ी 
  • कच्छ की खाड़ी
  • मन्नार की खाड़ी
  • स्याम की खाड़ी
  • अनादिर की खाड़ी
  • फारस की खाड़ी
  • ओमान की खाड़ी


19. हिन्द महासागरीय अपवाह क्षेत्र की नदियों के नाम लिखिए। 

Ans. सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, नर्मदा, ताप्ती, कृष्णा, कावेरी, महानदी, दजला, फरात, इरावदी, साल्वीन, चिंदविन आदि हिन्द महासागरीय अपवाह क्षेत्र की प्रमुख नदियाँ हैं। 


20. साइबेरिया के मैदान से प्रवाहित होने वाली किन्हीं 3 नदियों के नाम बताइए। 

Ans. ओब, यनीसी और लीना साइबेरिया के मैदान से प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियां है। इन नदियों की लंबाई क्रमशः 3880, 3354 और 4220 है। ये नदियां विश्व की बड़ी नदियों में अपना प्रमुख स्थान रखती है। 


21. एशिया महाद्वीप में पाई जाने वाली प्रमुख मृदाओं के नाम बताए। 

Ans. एशिया महाद्वीप में निम्नलिखित प्रमुख मृदाएँ पाई जाती हैं -

  • पेडजोल/पॉडजोल मृदा 
  • चरनोजम/काली मृदा 
  • चेस्टनट/भूरी मृदा 
  • टुण्ड्रा मृदा 
  • मरुस्थलीय मृदा 
  • लाल-पीली मृदा
  • लेटेराइट मृदा
  • पर्वतीय मृदा


22. 'प्रेयरी मृदा' के नाम से किस मृदा को जाना जाता है?

Ans. चरनोजम या काली मृदा को 'प्रेयरी मृदा' के नाम से जाना जाता है। यह मृदा कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होती है, इस कारण इसे 'कपास मृदा' के नाम से भी जाना जाता है। 


23. 'एशिया का ब्रिटेन' किसे कहा जाता है?

Ans. 'जापान' को एशिया का ब्रिटेन कहा जाता है क्योंकि इसके लौह-इस्पात उद्योगों ने काफी अधिक प्रगति की है। 

24. भारत के सरकारी क्षेत्र में स्थापित लौह-इस्पात के कारखानों के नाम लिखिए। 

Ans. भारत के सरकारी क्षेत्र में स्थापित लौह-इस्पात के कारखाने निम्नलिखित हैं -

  • भिलाई (मध्यप्रदेश)
  • राउरकेला (उड़ीसा)
  • दुर्गापुरा (पश्चिम बंगाल)
  • बोकारो (बिहार)


25. एशिया में सर्वाधिक तथा सबसे कम वर्षा वाले स्थान कौन-से हैं?

Ans. एशिया में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान 'मासिनराम' (भारत) है तथा सबसे कम वर्षा वाला स्थान 'अदन' (सीरिया) है। 



GK Questions MCQ in Hindi



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area